एक साथ धमाल मचाने आ रहे टाटा-अंबानी! इस सेक्टर में दिखेगा जलवा


Bhoopendra Rai
16 Feb 2024

मुकेश अंबानी

    देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सेक्टर में बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं.

ज्वाइंट वेंचर पर विचार

    मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मशहूर कारोबारी घरानों में से एक टाटा ग्रुप के साथ एक ज्वाइंट वेंचर पर विचार कर रही है.

'टाटा प्ले' में हिस्सेदारी का प्लान

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा ग्रुप की कंपनी 'टाटा प्ले' में 29.8 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है.

क्या है 'टाटा प्ले'

    टाटा प्ले सब्सक्रिप्शन बेस्ड सैटेलाइट टीवी एंड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है, जिसके पास करोड़ों यूजर हैं.

पहली बार साथ आएंगे टाटा-अंबानी?

    अगर रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा के बीच यह बातचीत सफल होती है, तो ऐसा पहली बार होगा जब टाटा-अंबानी किसी वेंचर में एक साथ होंगे.

वॉल्ट डिज्नी के जरिए खरीदने की तैयारी

    बिजनस स्टैंडर्ड ने एक रिपोर्ट में बताया कि रिलायंस यह हिस्सेदारी वॉल्ट डिज्नी से खरीद सकती है, जिससे जियोसिनेमा की रीच में भी बढ़ोतरी होगी.

टाटा के पास 50.2 फीसदी हिस्सेदारी

    'टाटा प्ले' में टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की 50.2 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि 20 फीसदी हिस्सेदारी सिंगापुर के फंड Temasek की है.

टेमासेक अपने शेयर बेचने की तैयारी में

    रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि सिंगापुर की टेमासेक कंपनी ने अपनी 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का मन बनाया है, जिसकी कुल कीमत 1 अरब डॉलर है.

अब तक कोई डील नहीं हुई

    टेमासेक कंपनी अपनी हिस्सेदारी बेचन के लिए टाटा ग्रुप की कंपनी के साथ चर्चा कर रही है, जिस पर अभी तक कोई समझौता नहीं हो सका है.

टाटा प्ले को कहां से मिल रही टक्कर

    दरअसल, टाटा प्ले की मार्केट में अच्छी पकड़ है, लेकिन अभी उसे नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, जियोसिनेमा और अमेजन प्राइम से कड़ी टक्कर मिल रही है.

More Stories