RBI ने इन तीन बैंकों पर लगाया 2.49 करोड़ का जुर्माना, शेयर हो सकते हैं धड़ाम


Sagar Bhardwaj
14 Jan 2024

इन बैंकों पर लगा जुर्माना

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियामक मानदंडों के उल्लंघन के लिए धनलक्ष्मी बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक सहित तीन बैंकों पर 2.49 करोड़ का जुर्माना लगाया है.

धनलक्ष्मी बैंक पर लगा जुर्माना

    RBI ने कहा कि ऋण और अग्रिम वैधानिक और अन्य प्रतिबंध, KYC और जमा पर ब्याज दर से संबंधित मानदंडों में दिशा निर्देशों का पालन न करने के लिए धनलक्ष्मी बैंक पर 1.20 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है.

पंजाब एंड सिंध पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना

    वहीं ‘ऋण और अग्रिम – वैधानिक और अन्य प्रतिबंध’ पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

ESF स्मॉल फाइनेंस बैंक पर भी कसा शिकंजा

    वहीं बैंकों में ग्राहक सेवा पर जारी निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए ESF स्मॉल फाइनेंस बैंक पर 29.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

More Stories