3000 साल पुरानी ममी का बनाना पड़ा पासपोर्ट, दिलचस्प थी वजह
Gyanendra Tiwari
20 Jan 2024
ममी
बहुत से लोगों ने ममी के बारे में जरूर सुना होगा. ममी पर कई फिल्में भी बन चुकी हैं.
डेड बॉडी
ममी मरे हुए इंसान की डेड बॉडी होती है, जिसे सालों तक संरक्षित करके रखा जाता है.
शवों के ममीकरण
प्राचीन मिस्र में शवों के ममीकरण का चलन बहुत प्रचलित था. शवों पर खास तरह का लेप चढ़ाया जाता था.
रामेसेस द्वितीय की ममी
मिस्र में एक ताकतवर राजा हुआ करता था. उसका नाम रामेसेस द्वितीय था. रामेसेस ने 67 सालों तक राज किया था. 1976 में ममी को पेरिस लाया गया था.
रामेसेस द्वितीय के ममी का पासपोर्ट
खास बात यह है कि जब मिस्र के रामेसेस द्वितीय के ममी को पेरिस लाया गया तो उसका पासपोर्ट भी बना था.
ममी की खोज
इस राजा के ममी की खोज 1881 में हुई थी. 1974 में जांच में पाया गया कि रामेसेस द्वितीय के ममी में फंगल इंफेक्शन हो रहे हैं.
फंगल इंफेक्शन
फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए रामेसेस द्वितीय के ममी को हवाई जहाज के जरिए फ्रांस ले जाना था. कानूनी अड़चन आ रही थी तो इसके लिए ममी का वैध पासपोर्ट बनाया गया.
ममी का जोरदार स्वागत
पासपोर्ट के साथ ममी को फ्रांस ले जाया गया जहां एयरपोर्ट पर मिस्र की ममी का जोरदार स्वागत किया गया.