Gold Price Today: सोने ने लगाया मरहम तो चांदी कर रहा शॉक, जानें सबसे ताजा भाव


India Daily Live
10 Apr 2024

मामूली रूप से गिरा सोना

    इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को 24 कैरेट सोना 9 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 71,823 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

मंगलवार को महंगाई का कीर्तिमान

    इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 553 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल के साथ 71,832 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था. यह सोने का अबतक का सबसे उच्चतम भाव है.

चांदी के रेट में तेजी का दौर बरकरार

    बुधवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में तेजी का दौर बरकरार रहा. बुधवार को चांदी 243 रुपये प्रति किलो दर से महंगी होकर 82,343 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई. यह लगातार तीसरा दिन है चांदी चढ़कर हाईएस्ट रेट ट्रेड कर रही है.

मंगलवार को भी हाईएस्ट रेट पर थी चांदी

    इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 604 रु. की उछाल के साथ 82,100 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

24 Carat Gold Rate

    24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 9 रु. सस्ता होकर 71,823 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

23 Carat Gold Rate

    23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 9 रु. नरमी के साथ 71,535 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.

22 Carat Gold Rate

    22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 8 रु. गिरकर 65,790 रुपये के स्तर पर रहा.

18 Carat Gold Rate

    18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 7 रु. की गिरावट के साथ 53,867 रुपये के स्तर पर रहा.

14 Carat Gold Rate

    14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 5 रु. की कमजोर होकर 42,017 रुपये के स्तर पर रहा.

More Stories