एक दिन गिरने के बाद फिर उछला सोना, जानें कहां पहुंचा रेट


India Daily Live
29 Feb 2024

गुरुवार को सोना महंगा तो चांदी लुढ़की

    शादी-ब्याह के सीजन में सोने और चांदी की कीमत में लगातार हिचकोले जारी है. इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने महंगा हुआ तो चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई.

62,241 रुपये के स्तर पर सोना

    एक दिन सस्ता होने के बाद अगले दिन सोना एकबार फिर महंगा हो गया. गुरुवार को 24 कैरेट सोना 106 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 62,241 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

बुधवार को महंगा हुआ था सोना

    इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना सस्ता था. बुधवार को सोना 136 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता 62,135 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था.

69,312 रुपये प्रति किलो चांदी

    गुरुवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में नरमी दर्ज की गई. गुरुवार को लगातार दूसरे दिन चांदी सस्ती हुई. चांदी 31 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 69,312 रुपये के स्तर पर बंद हुई.

बुधवार को चांदी की चमक हुई थी तेज

    इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई थी. बुधवार को चांदी 559 रु.की गिरावट के साथ 69,343 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

24 Carat Gold Rate

    24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 106 रु. महंगा होकर 62,241 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

23 Carat Gold Rate

    23 कैरेट यानी  95.8 % शुद्ध गोल्ड 106 रु. तेजी के साथ 61,992 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.

22 Carat Gold Rate

    22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 97 रु. उछलकर 57,013 रुपये के स्तर पर रहा.

18 Carat Gold Rate

    18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 81 रु. की मजबूती के साथ 46,681 रुपये के स्तर पर रहा.

14 Carat Gold Rate

    14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 62 रु. की उछाल के साथ 36,411 रुपये के स्तर पर रहा.

More Stories