जानें कितना पढ़े हैं बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री?
बागेश्वर धाम के हैं पीठाधीश्वर
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं.
लगाते हैं दरबार
कथित तौर कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों को देखकर उनकी समस्या को पर्ची पर लिखते हैं और उसका समाधान बताते हैं.
गढ़ा गांव में हुआ था जन्म
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर के गढ़ा गांव में हुआ था.
पूजा-पाठ करते थे पिता
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पिता रामकृपाल गर्ग गांव में पूजा पाठ कराते थे. वहीं, उनकी मां एक घरेलू महिला हैं.
इतनी की है पढ़ाई
कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया है कि उन्होंने बीए किया है.
गंज गांव से हैं पढ़े
कुछ के तर्क हैं कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की पढ़ाई गंज गांव से की है.
आठवीं तक की है पढ़ाई
गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने सिर्फ 8वीं तक ही पढ़ाई की है.
ठीक से नहीं की है पढ़ाई
धीरेंद्र खुद ये बात कहते हैं कि उन्होंने ठीक से पढ़ाई नहीं की है. इस कारण वे इस बीए को पढ़ाई नहीं मानते हैं.
दादा की है कृपा
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि उनपर उनके दादा की कृपा है और वे उन्हें अपना गुरु मानते हैं.