Vodafone Idea की 5G सर्विस लॉन्च, आपको मिलेगा फायदा?
Gyanendra Tiwari
16 Dec 2024
Vi की 5G सर्विस लॉन्च
भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर वोडाफोन-आइडिया ने भारत में अपनी 5जी सर्विस लॉन्च कर दी है.
लंबे इंताजर के बाद कंपनी ने शुरू की 5जी सेवा
बड़े लंबे इतंजार के बाद कंपनी ने इंडिया में एयरटेल और जीओ के बाद अपनी 5 जी सेवा शुरू की.
17 शहरों में शुरू हुई सर्विस
भारत के 17 शहरों में वोडाफोन-आइडिया की 5जी सर्विस मिलेगी. कंपनी ने इसकी डीटेल भी जारी की है.
Jio और एयरटेल ने 2022 में शुरू की थी सर्विस
इससे पहले अक्टूबर 2022 में Jio और एयरटेल ने भारत में 5जी सर्विस शुरू की थी. वहीं, वोडाफोन आइडिया को 5जी सर्विस शुरू करने में 2 साल लग गए.
कितने बैंड पर चलेगी 5जी सर्विस
रिपोर्ट के अनुसार Vi 5जी की सर्विस 3.3 और 26GHz स्पेक्ट्रम बैंड पर चलेगी.
इतने का कराना होगा रिचार्ज
Vi के प्रीपेड यूजर्स 5जी सर्विस का लाभ उठाने के लिए कम से कम 475 रुपये के प्लान का रिचार्ज करना होगा.
पोस्टपेड यूजर्स को ये करना होगा
वहीं, REDX1101 वाला प्लान के तहत Vi पोस्टपेड यूजर्स को 5 जी सर्विस मिलेगी.
Vi के कितने यूजर
सितंबर 2024 तक वोडाफोन आइडिया के 21.24 करोड़ यूजर्स थे.
जियो के कितने यूजर
सितंबर 2024 तक जियो के 46.37 करोड़ ग्राहक थे.
Airtel के कितने यूजर
वहीं, दूसरी सबसे बड़ी एयरटेल कंपनी एयरटेल के भारत में 38.34 करोड़ ग्राहक हैं.