ये 5 फीचर्स चूस लेते हैं फोन की बैटरी, अभी करें बंद


Shilpa Srivastava
11 Jan 2024

फोन बैटरी डिस्चार्ज 

    कई बार फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है और हम समझ नहीं पाते कि ऐसा क्यों हुआ. हम समझ लेते हैं कि बैटरी खराब हो गई होगी. 

ऐसा नहीं है

    कई बार फोन में टेक्निकल प्रॉब्लम नहीं होती है. फोन बैटरी खत्म होना हमारी लापरवाही से भी हो सकता है. 

खतरनाक हैं ये फीचर्स

    फोन के 5 फीचर्स फोन बैटरी के लिए काफी खतरनाक हैं. ये फोन की बैटरी खत्म कर देते हैं. 

बंद करना है जरूरी

    अगर आप फोन की बैटरी को बचाना चाहते हैं तो इन 5 फीचर्स को बंद करना जरूरी है. 

स्क्रीन ब्राइटनेस और टाइमआउट सेटिंग

    स्क्रीन ब्राइटनेस को कम रखें और ऑटो-लॉक या स्क्रीन टाइमआउट सेटिंग्स को भी कम कर दें. इससे बैटरी कम खर्च होती है.

बैकग्राउंड ऐप 

    बैकग्राउंड में एक्टिव ऐप्स से भी बैटरी खत्म हो जाती है. ऐसे में बैकग्राउंड ऐप्स को बंद कर दें. 

वाई-फाई ऑप्शन करें सेलेक्ट

    फोन में वाई-फाई ऑन कर लें क्योंकि सेल्युलर नेटवर्क ज्यादा बैटरी खपत करता है. वाई-फाई से फोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाती है. 

लोकेशन शेयरिंग

    कई ऐप्स लोकेशन शेयर करती रहती हैं. इन्हें बंद कर दें क्योंकि ये काफी बैटरी खपत करती हैं. 

लो-पावर मोड

    iPhone में लो पावर मोड एक्टिव कर दें. इससे बैटरी कम खपत होती है. 

More Stories