फोन में नहीं चल रहा है Wi-Fi? इन टिप्स से करें ठीक


India Daily Live
03 Oct 2024

ऐसे करें ठीक

    इन टिप्स को फॉलो कर आप फोन में वाई-फाई की समस्या को ठीक कर सकते हैं.

सेटिंग चेक करें

    सबसे पहले तो यह चेक कर लें कि कहीं वाई-फाई बंद तो नहीं है. कई बार हम बंद वाई-फाई में ही नेटवर्क ढूंढ रहे होते हैं.

बंद करें राउटर

    राउटर को बंद कर दें और फिर कुछ सेकेंड में दोबारा ऑन करें. इससे कनेक्शन रीसेट हो जाता है.

रीस्टार्ट करें फोन

    कई बार फोन को रिस्टार्ट करने से भी इस तरह की छोटी-छोटी परेशानियां हल हो जाती हैं.

नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट

    फोन में नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करने का विकल्प होता है. इन सेटिंग्स को रीसेट कर दें जिससे सेटिंग्स वापस से डिफॉल्ट पर आ जाएंगी.

पासवर्ड चेक

    यह भी एक बार चेक कर लें कि जो पासवर्ड आपने डाला है वो सही है या गलत.

सॉफ्टवेयर अपडेट

    फोन के ओएस को लगातार अपडेट करते रहें. कई बार पुराने सॉफ्टवेयर के चलते भी इस तरह की परेशानी आ सकती है.

फैक्ट्री रीसेट

    अगर इन सभी से आपकी परेशानी हल नहीं होती है तो आखिरी ऑप्शन फैक्ट्री रीसेट है

याद रखें ये बातें

    इस परेशानी के दौरान आपको इन टिप्स को याद रखना चाहिए जिससे आप इस परेशानी से निजात पा पाएं.

More Stories