स्कूल के बच्चों में AI गर्लफ्रेंड का बढ़ रहा क्रेज!
हर दिन AI से कर रहे हैं बातचीत
रिपोर्ट के अनुसार, अभी के समय में 12 से 16 साल के 85 प्रतिशत बच्चे रोज AI चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहे हैं.
परिवार से ज्यादा AI पर भरोसा
36 प्रतिशत बच्चों ने माना कि कुछ सवाल वे परिवार की बजाय AI से पूछना ज्यादा सहज समझते हैं.
AI की मदद से बना रहे हैं वर्चुअल गर्लफ्रेंड
रिपोर्ट के मुताबिक कई बच्चे अपनी पसंद के अनुसार AI गर्लफ्रेंड तैयार कर उससे निजी बातें साझा कर रहे हैं.
कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है AI गर्लफ्रेंड
AI की मदद से बाल, आंखें, उम्र, आवाज और स्वभाव जैसी कई चीजें अपनी पसंद से चुनी जा सकती हैं.
बच्चों को मिल रहा है भावनात्मक सहारा
एक किशोर ने बताया कि AI के जवाब उसे इतने अच्छे लगते थे कि वह यह बात किसी से साझा नहीं करना चाहता था.
दोस्त न मिलने पर AI बना साथी
एक बच्चे ने बताया कि वास्तविक जीवन में दोस्त न बनने के कारण उसने AI के साथ रिश्ता बना लिया.
मनोवैज्ञानिकों की राय
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे आभासी रिश्ते बच्चों को वास्तविक सामाजिक संबंधों से दूर कर सकते हैं.