तो इस तरह स्कैमर्स तक पहुंच जाता है आपका OTP
Shilpa Srivastava
16 May 2024
सिम स्वैपिंग
इसमें स्कैमर्स यूजर की सिम का एक्सेस ले लेते हैं.
चोरी करते हैं डिटेल्स
हैकर्स आपकी सिम हासिल करने के लिए आपकी निजी डिटेल्स भी चोरी करते हैं.
ये है तरीका
ये डिटेल्स सोशल इंजीनियरिंग के जरिए इक्ट्ठा की जाती हैं.
कंपनी से बात
जानकारी लेने के बाद स्कैमर्स टेलीकॉम ऑपरेटर से कॉन्टैक्ट करते हैं.
करते हैं कंप्लेंट
स्कैमर्स कॉल करके सिम खो जाने या खराब हो जाने की शिकायत करते हैं.
देते हैं डिटेल्स
सभी जरूरी डिटेल्स देकर नए सिम कार्ड दिए जाने की डिमांड करते हैं.
खेल शुरू
बस इसके बाद यूजर का नंबर स्कैमर के पास आ जाता है और यूजर का नंबर बंद हो जाता है.
OTP फ्रॉड
इसके बाद हैकर्स के पास यूजर के सभी OTP आने लगते हैं.
बैंक अकाउंट खाली
इसके जरिए यूजर का बैंक अकाउंट खाली कर दिया जाता है.