बिना सोचे-समझे कहीं भी लगा देते हैं मोबाइल चार्ज? ये आदत पड़ेगी महंगी


Shilpa Srivastava
17 Dec 2024

जूस जैकिंग क्या है

    जूस जैकिंग क्या है

डाटा चोरी का खतरा

    सार्वजनिक USB चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करने पर आपका संवेदनशील डाटा जैसे पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी और अन्य निजी जानकारी चोरी हो सकती है.

मालवेयर इंस्टॉलेशन

    साइबर अपराधी चार्जिंग पोर्ट के जरिए आपके डिवाइस में मालवेयर या रैंसमवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे डिवाइस लॉक हो सकता है या धीमा पड़ सकता है.

सार्वजनिक चार्जिंग से दूर रहें

    सार्वजनिक USB चार्जिंग स्टेशन के बजाय हमेशा अपने साथ पावर आउटलेट का चार्जर रखें और सीधे चार्जिंग का इस्तेमाल करें.

USB डाटा ब्लॉकर का इस्तेमाल करें

    USB डाटा ब्लॉकर एक डिवाइस है जो केवल चार्जिंग की अनुमति देता है और डाटा ट्रांसफर को पूरी तरह रोक देता है.

पोर्टेबल पावर बैंक का इस्तेमाल

    सार्वजनिक चार्जिंग पर निर्भर होने से बचने के लिए हमेशा अपने साथ पोर्टेबल पावर बैंक रखें.

अनजान केबल से बचें

    पब्लिक प्लेसेज पर उपलब्ध USB केबल का इस्तेमाल न करें क्योंकि इनमें पहले से साइबर हमले के लिए छेड़छाड़ की गई हो सकती है.

चार्जिंग के लिए सुरक्षित आउटलेट चुनें

    केवल भरोसेमंद और सुरक्षित पावर आउटलेट का ही इस्तेमाल करें. USB पोर्ट्स से बचने की कोशिश करें.

डिवाइस सुरक्षा अपडेट रखें

    अपने फोन, लैपटॉप या अन्य डिवाइस का सॉफ़्टवेयर और एंटीवायरस समय-समय पर अपडेट करते रहें जिससे सुरक्षा मजबूत बनी रहे.

More Stories