गलती से भी न करें ये खतरनाक ऐप डाउनलोड, हो जाएगा बंटाधार
Shilpa Srivastava
17 Dec 2024
स्कैम का बढ़ता खतरा
देश में हर दिन लाखों लोग ऑनलाइन स्कैम का शिकार हो रहे हैं, जिससे उनके बैंक अकाउंट खाली हो रहे हैं.
एयरपोर्ट पर नया स्कैम
एयरपोर्ट लाउंज सुविधा के नाम पर Lounge Pass नामक एप लोगों को डाउनलोड करवाया जा रहा है.
डाटा चोरी और अकाउंट खाली
यह एप लोगों की जासूसी कर रहा है और उनके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल रहा है.
सोशल मीडिया पर शिकायतें
कई लोगों ने इस एप के खिलाफ सोशल मीडिया पर शिकायतें दर्ज कराई हैं.
बेंगलुरु एयरपोर्ट की घटना
29 सितंबर को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला इस स्कैम की शिकार बनी.
लाउंज पास एप का दबाव
लाउंज के कर्मचारियों ने महिला से लाउंज पास एप डाउनलोड करने के लिए कहा और एक URL लिंक शेयर किया.
सुरक्षा कारणों के बहाने स्क्रीन शेयरिंग
स्कैमर्स ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पीड़िता से स्क्रीन शेयरिंग और फेस स्कैन करवाया.
फोन नंबर का कॉल डायवर्ट
कुछ हफ्तों बाद महिला का फोन नंबर कॉल डायवर्ट कर दिया गया, जिससे उनकी बैंक डिटेल्स का दुरुपयोग किया गया.
बैंक अकाउंट से पैसे निकाले गए
कॉल डायवर्ट के बाद स्कैमर्स ने पीड़िता के बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए.