प्यार में लगा चूना! 6 करोड़ उड़ा ले गया LinkedIn वाला Love
India Daily Live
07 Jun 2024
नया स्कैम
LinkedIn से प्यार स्कैम का एक नया तरीका है.
ये व्यक्ति हुआ शिकार
अमेरिका के एक 75 साल का व्यक्ति इस मामले का शिकार हुआ है.
ऐसी हुई धोखाधड़ी
LinkedIn पर एक मैसेज के जिरए व्यक्ति की बात एक चीनी महिला से शुरु हुई. उसका नाम Violaine Chen बताया गया है.
WhatsApp पर हुए शिफ्ट
यहां थोड़ी बात करने के बाद महिला ने व्यक्ति को WhatsApp पर बात करने के लिए कहा.
FX6 पर हुआ काम
दोनों ने मिलकर FX6 ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर इन्वेस्ट करना शुरु किया. फिर महिला ने व्यक्ति को Fuex पर अकाउंट बनाने के लिए कहा.
जीवनभर की कमाई
व्यक्ति ने इस प्लेफॉर्म पर 3,00,000 डॉलर इन्वेस्ट किया जो ऐप पर बढ़कर 15 लाख डॉलर दिखाया गया.
नहीं हुए विड्रॉ
जब व्यक्ति ने अपने पैसे निकालने चाहे तो उसके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया.
पैसा निकालने के पैसे
व्यक्ति से पैसा निकालने के ज्यादा पैसे मांगने लगे.
बड़ा स्कैम
पैसे भरने के बाद भी उसके पैसे नहीं मिले और कुल मिलाकर व्यक्ति को 716212 डॉलर का नुकसान हो गया जो करीब 6 करोड़ रुपये हुआ.