सुंदर पिचाई से भी ज्यादा कमाई, कौन हैं CEO निकेश अरोड़ा
India Daily Live
22 May 2024
निकेश अरोड़ा
निकेश अरोड़ा पलो अल्टो नेटवर्क्स के CEO हैं. वह दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO हैं
नेटवर्थ
निकेश अरोड़ा की नेटवर्थ 1.5 बिलियन डॉलर है. इंडियन करेंसी में देखा जाए तो उनकी नेटवर्थ करीब 1,24,97,19,00,000 रुपये है.
दूसरे नंबर पर हैं निकेश
वॉल स्ट्रीट जर्नल 2023 लिस्ट में निकेश अरोड़ा दूसरे स्थान पर आए हैं.
साल के पहले अरबपति
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, निकेश अरोड़ा साल 2024 के पहले अरबपति बने हैं. साल के पहले बिलेनियर के साथ-साथ वो उन टॉप टेक बिलेनियर्स में से एक हैं, जो नॉन-फाउंडर हैं.
सैलरी
निकेश अरोड़ा अपने पैकेज को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. साल 2012 में गूगल के सबसे महंगे कर्मचारी बने थे. उस दौरान गूगल उन्हें 51 मिलियन डॉलर का पैकेज दे रहा था.
सॉफ्टबैंक में सैलरी
वहीं, साल 2014 सॉफ्टबैंक ने 135 मिलियन डॉलर का पकैज निकेश अरोड़ा को दिया था.
विप्रो में की पहली नौकरी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले निकेश अरोड़ा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक बाद विप्रो में पहली नौकरी की थी.
पार्ट-टाइम करते थे जॉब
आगे की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए थे. जहां वह पढ़ाई के दौरान बर्गर शॉप में नौकरी कर रहे थे. इसी के साथ उन्होंने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट की पढ़ाई की.
सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी
बता दें, निकेश अरोड़ा ने पढ़ाई करते समय पैसी की तंगी होने के वजह से सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी भी की है.