कहीं Dating App पर फंस न जाएं आप, इस तरह रहें Safe
Shilpa Srivastava
05 Sep 2024
8 जरूरी टिप्स
डेटिंग ऐप से सावधान रहना है तो आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा जिससे आप सेफ रह पाएं.
पर्सनल जानकारी शेयर न करें
अपने नाम, पता, फोन नंबर या अन्य पर्सनल जानकारी शेयर न करें.
प्रोफाइल चेक करें
जिसके साथ आपकी प्रोफाइल मैच हो रही है उसकी प्रोफाइल जरूर चेक करें. साथ ही फोटोज पर भी ध्यान दें.
पब्लिक प्लेस पर मिलें
अगर पहली बार मिल रहे हैं तो किसी पब्लिक प्लेस पर ही मिले. अकेले बिल्कुल न जाएं.
सुरक्षा जरूरी
अपनी सुरक्षा के बारे में सोचें और अगर जरूरत हो तो किसी दोस्त या परिवार के मेंबर को साथ ले जाएं.
फेक प्रोफाइल से सावधान रहें
फेक प्रोफाइल से सावधान रहें और अगर आपको किसी भी तरह का शक होता है तो तुरंत रिपोर्ट करें.
अपने दिल की बात सुनें
अगर आपको कोई बात अजीब लग ही है तो सावधानी से आगे बढ़ें.
सरकारी आईडी
डेटिंग ऐप पर सरकारी आईडी के जरिए वेरिफिकेशन की मांग करें जिससे आपको यह पता चले कि आप किसे डेट कर रहे हैं.
मेंटल हेल्थ
डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते समय मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और अगर जरूरत हो तो प्रोफेशनल की हेल्प लें.