AI Romance लगाएगा चूना, प्यार के चक्कर से हो जाएगा काम तमाम!


India Daily Live
02 Jul 2024

आईडेंटिटी वेरिफाई

    जिनसे भी आप बात कर रहे हैं उनकी आईडेंटिटी वेरिफाई जरूर करें. AI बॉट अक्सर जेनेरिक इमेज लगाते हैं और रियल-टाइम वीडियो कॉल पर बात नहीं करते हैं.

परफेक्ट प्रोफाइल

    स्कैमर्स ज्यादातर ऐसी प्रोफाइल बनाते हैं जो एकदम परफेक्ट होती हैं और इनमें कोई खामी नहीं निकाली जा सकती.

प्री-प्रोग्राम्ड रिस्पॉन्स

    AI प्री-प्रोग्राम्ड रिस्पॉन्स देते हैं और नैचुरल या इन-डेप्थ बात-चीत करने में उन्हें दिक्कत आती है. ऐसे में यह चेक करें कि सामने वाला व्यक्ति बात कैसे कर रहा है.

प्यार का इजहार

    अगर सामने वाला व्यक्ति आपसे तुरंत ही प्यार का इजहार कर रहा है तो यह फेक हो सकता है.

सोशल मीडिया प्रेजेंस

    डेटिंग ऐप के अलावा किसी भी सोशल मीडिया पर व्यक्ति का न होना, AI स्कैम का सबूत है.

सेंसिटिव जानकारी

    किसी भी व्यक्ति के साथ सेंसिटिव जानकारी शेयर न करें. अगर कोई आपसे ऐसी जानकारी निकलवाना चाह रहा है तो इस तरह के व्यक्ति को इग्नोर करें.

खुद को विक्टिम बताना

    अगर सामने वाला व्यक्ति खुद को हर बात पर विक्टिम बता रहा है और पैसों की मांग कर रहा है तो यह AI बॉट हो सकता है.

गूगल रिवर्स सर्च

    व्यक्ति की फोटो को गूगल इमेज पर रिवर्स सर्च करें जिससे यह पता चलेगा कि फोटो फेक है या नहीं.

पर्सनल मैसेजिंग ऐप

    जो भी बात करनी है उसे डेटिंग प्लेटफॉर्म पर ही करें. अगर व्यक्ति पर्सनल मैसेजिंग ऐप पर बात करना चाहता है तो ऐसा करना इग्नोर करें.

More Stories