AC में दिखने लगे ये साइन को संभल जाए, कभी भी हो सकता है ब्लास्ट
India Daily Live
21 Jun 2024
AC में आग
AC में आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिससे लोगों को जानमाल का नुकसान हुआ है.
कहां-कहां आए मामले
AC ब्लास्ट होने के मामले दिल्ली-एनसीआर, जयपुर जैसी जगहों पर काफी ज्यादा देखने को मिले हैं.
रोका जा सकेगा ब्लास्ट
अगर आप कुछ ध्यान दें तो आप ब्लास्ट होने की घटना को रोक सकते हैं और सुरक्षित रह सकते हैं.
AC डिस्प्ले
जब भी AC चल रहा हो और ज्यादा गर्मी हो तो इसके डिस्प्ले पर नजर रखें. यहां पहले जानकारी मिल जाती है.
एरर कोड
हर AC का एरर कोड होता है जो अलग-अलग होता है. ये कोड आपको ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट की जानकारी देते हैं.
क्या करें
जैसे ही आपको AC पर टैम्प्रेचर के अलावा कुछ और कोड दिखे तो आपको तुरंत इसे ऑफ कर देना होगा.
सर्च करें
बंद करने के बाद उस कोड को नेट पर सर्च करें और देखें कि ये कोड किस चीज का है. इससे AC की फॉल्ट पता चल जाएगी.
मैकेनिक को बुलाएं
कोई चिंताजनक बात हो तो तुरंत टेक्नीशियन को बुलाएं और उसे कोड और उसकी वजह बताकर ठीक कराएं.
सुरक्षित रहें
AC के एरर कोड बहुत जरूरी होते हैं जिन्हें बारे में आपको पता होना चाहिए.