इन तरीकों से करें असली-नकली चार्जर की पहचान


Shilpa Srivastava
07 May 2024

नकली चार्जर के नुकसान

    नकली चार्जर से फोन चार्ज करने पर फोन की बैटरी को नुकसान पहुंचता है.

असली-नकली चार्जर

    चार्जर असली है या नकली इसकी पहचान करना काफी आसान है. बस थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है.

डिजाइन

    असली चार्जर कनेक्टर और पोर्ट में सही से फिट हो जाते हैं. जबकि नकली चार्जर ढीले रह जाते हैं.

ब्रांड

    चार्जर पर ब्रांड का नाम देखें. स्पेलिंग को अच्छे से चेक करें. नकली चार्जर पर ब्रांड का नाम गलत लिखा होता है.

वजन

    अगर आप असली चार्जर ले रहे हैं तो उसका वजन ज्यादा होगा और नकली चार्जर का वजन कम होगा.

क्वालिटी

    असली और नकली चार्जर की प्लास्टिक क्वालिटी में काफी अंतर होगा.

चार्जिंग स्पीड

    अगर आपका नया चार्जर धीरे चार्जिंग कर रहा है तो समझ जाएं कि वो नकली है. असली चार्जर फास्ट चार्ज कर सकता है.

कहां से खरीदें

    ओरिजनल चार्जर हमेशा कंपनी के आधिकारिक स्टोर से ही खरीदने चाहिए.

वारंटी कार्ड

    असली चार्जर के साथ हमेशा वारंटी कार्ड दिया जाता है.

More Stories