बार-बार स्लो हो जाता है वाई-फाई? इस तरह करें फिक्स
India Daily Live
06 Sep 2024
राउटर की स्थिति
राउटर को खुली जगह पर रखें. दीवारों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज से इसे दूर रखें.
इंटरफेरेंस (डिस्टर्बेंस)
अपने राउटर को डिवाइसेज से दूर रखें और चैनल सेटिंग्स को बदलकर इंटरफेरेंस कम करें.
राउटर का पुराना होना
पुराने राउटर को अपग्रेड करें और नया राउटर खरीदें जो लेटेस्ट वाई-फाई स्टैंडर्ड्स (जैसे Wi-Fi 5 या Wi-Fi 6) को सपोर्ट करता हो.
नेटवर्क ट्रैफिक
अगर आपके वाई-फाई पर कई डिवाइसेज जुड़ी हुई हैं तो अनावश्यक डिवाइस को नेटवर्क से डिस्कनेक्ट करें. इससे बैंडविड्थ सही हो जाती है.
वाई-फाई चैनल कंजेशन
राउटर की सेटिंग्स में जाकर चैनल बदलें या ऑटोमैटिक चैनल सलेक्शन को इनेबल करें.
ISP की समस्या
अपने ISP से कॉन्टैक्ट करें और समस्याओं की रिपोर्ट करें.
सॉफ्टवेयर या फर्मवेयर अपडेट्स
अपने राउटर के फर्मवेयर को अपडेट करें और यह सुनिश्चित करें कि आपके डिवाइस का सॉफ्टवेयर अपडेटेड हो.
वाई-फाई सेटिंग्स और कन्फिगरेशन
आप राउटर को फैक्ट्री रीसेट करें और फिर से सेटअप करें.
डिवाइस की समस्या
अपने डिवाइस की नेटवर्क सेटिंग्स को चेक करें और फिर इसे रिस्टार्ट करें.