'साइबर क्राइम कनेक्शन'... सरकार ने ब्लॉक किए 80 लाख से ज्यादा SIM Card!
Shilpa Srivastava
17 Dec 2024
भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई
भारत सरकार ने साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए फर्जी सिम कार्ड के खिलाफ कार्रवाई की है, जिससे डिजिटल सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा.
80 लाख फर्जी सिम कार्ड बंद
टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने एआई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए 80 लाख से अधिक फर्जी सिम कार्ड्स को बंद कर दिया है.
साइबर क्राइम से जुड़े 6.78 लाख नंबर ब्लॉक
इसके अलावा, 6.78 लाख मोबाइल नंबर भी बंद किए गए हैं जो साइबर क्राइम में शामिल थे.
एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल
फर्जी सिम कार्ड्स की पहचान करने के लिए दूरसंचार विभाग ने एआई आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया है.
फर्जी नंबरों की पहचान
इस अभियान में 78.33 लाख फर्जी मोबाइल नंबरों की पहचान की गई, जिन्हें अब डिएक्टिवेट कर दिया गया है.
डिजिटल धोखाधड़ी पर कार्रवाई
सरकार का यह कदम डिजिटल स्कैम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है.
टेलीकॉम सर्विसेज की सुरक्षा
यह कार्रवाई टेलीकॉम सर्विसेज को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से की जा रही है.
गृह मंत्रालय और टेलिकम डिपार्टमेंट का सहयोग
इस अभियान में गृह मंत्रालय और टेलिकम डिपार्टमेंट के बीच सहयोग ने अहम भूमिका निभाई है.
साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 का योगदान
साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 ने 10 लाख शिकायतों का समाधान करते हुए 3,500 करोड़ रुपये की बचत की है.