स्पैम कॉल से मिलेगा छुटकारा, ये है 10 डिजिट सॉल्यूशन
India Daily Live
30 May 2024
स्पैम कॉल्स
आजकल स्पैम कॉल्स के जरिए स्कैम्स काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं.
DoT का सॉल्यूशन
इस तरह की कॉल्स से लड़ने के लिए टेलिकॉम डिपार्टमेंट ने 10 डिजिट सॉल्यूशन पेश किया है.
160 प्रीफिक्स
सरकारी या बैंक संस्थाओं के नंबर के आगे 160 लगा होगा जिससे आप कॉल को पहचान पाएंगे.
पहचान पाएंगे स्कैम कॉल्स
सरकार, रेगुलेटर्स और फाइनेंशियल संस्थाओं से की जा रही सभी सर्विस और लेन-देन संबंधी कॉल के लिए 160 से शुरू होने वाला 10 डिजिट नंबर एलॉट किया गया है.
उदाहरण
ये नंबर 1600ABCXXX कुछ ऐसा होगा जिसमें जहां AB लगा है वो टेलिकॉम सर्कल का कोड और जहां C लिखा है वो टेलिकॉम ऑपरेटर का कोड होगा.
एक्सक्लूसिव नंबर
इस 10 डिजिट सीरीज को DoT ने एक्सक्लूसिवली डिजाइन किया है जिससे स्कैमर्स से छुटकारा मिलेगा.
क्या होगा फायदा
इस सॉल्यूशन के बाद अब स्कैमर लोगों को धोखा देकर उनकी जानकारी या पैसा नहीं लूट पाएंगे.
स्पैम कॉल्स से कैसे बचें
अगर आपके पास कोई कॉल कर खुद को कहीं का अधिकारी बताता है तो आपको उसकी बात पर यकीन नहीं करना है.
फ्रॉड कॉल
फ्रॉड कॉल को सिरे से इग्नोर करें.