नहीं भरा बिजली बिल, कट जाएगा कनेक्शन... ये मैसेज लूट रहा लाखों रुपये
Shilpa Srivastava
24 Feb 2024
इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट रिमाइंडर
अगर आपके पास इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट रिमाइंडर आया है तो सावाधान हो जाएं.
मिलती है धमकी
इस मैसेज में धमकी दी जाती है कि अगर पेमेंट नहीं किया तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा.
नया शिकार
इस स्कैम का शिकार हाल ही में BARC के साइंटिस्ट हुए हैं.
उड़ाए 3 लाख
इस स्कैम के जरिए व्यक्ति के अकाउंट से 3 लाख रुपये चुरा लिए गए.
आया कॉल
साइंटिस्ट की पत्नी के पास उनके ससुर का कॉल आया. उन्होंने कहा कि अलिबाग वाले घर का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है.
दिया नंबर
इन्होंने पेमेंट करने के लिए साइंटिस्ट की पत्नी को एक नंबर दिया.
महिला ने किया कॉल
जब महिला ने नंबर पर कॉल किया तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को इलेक्ट्रिसिटी डिपार्मेंट का कर्मचारी कांब्ले बताया.
लिंक किया शेयर
पेमेंट प्रोसेस बताने के बाद महिला को एक लिंक दिया. इस लिंक पर क्लिक करते ही ऐप को परमीशन ग्रांट कर दी.
फेल हुई पेमेंट
स्कैमर ने कहा कि पेमेंट फल हो गई है तो उसे दोबारा पोर्टल से पेमेंट करनी होगी.
दिया लिंक
महिला को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड की तरह दिखने वाला एक लिंक दिया. महिला ने इसके जरिए पेमेंट पूरी की.
3 लाख चोरी
ऐसा करते ही महिला के अकाउंट से 3 लाख रुपये चुरा लिए गए.
रिपोर्ट दर्ज की
स्कैम का पता चलने के बाद इसकी रिपोर्ट तुरंत पुलिस को की गई.