आपके अकाउंट से लाखों रुपये उड़ा देगी ये एक छोटी-सी गलती!
India Daily Live
28 May 2024
बिजनेसमैन को लगी चपत
54 साल के बिजनेसमैन को इंस्टाग्राम पर एक एड दिखाई दिया जिसके बाद उनका अकाउंट खाली हो गया.
क्या था विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर व्यक्ति को बैंक कार्ड को अपग्रेड करने का तरीका बताया गया.
मौजूद था फोन नंबर
इस विज्ञापन में एक फोन नंबर दिया गया था जिस पर व्यक्ति ने कॉल किया.
दो पेमेंट
इसके बाद व्यक्ति के अकाउंट से दो पेमेंट हुए जिसमें व्यक्ति के बैंक अकाउंट से 1.33 लाख रुपये चोरी हो गए.
कराया ऐप इंस्टॉल
कॉल पर सामने वाले व्यक्ति ने विक्टिम को एक ऐप इंस्टॉल करने और कुछ इंस्ट्रक्शन को फॉलो करने के लिए कहा.
हैकर्स ने चुराई डिटेल्स
ऐप इंस्टॉल कर हैकर्स ने व्यक्ति की सारी जानकारी चुरा ली.
पुराना कार्ड स्कैन
ऐप डाउनलोड करने के बाद स्कैमर ने व्यक्ति को उसके पुराने कार्ड को स्कैन करने के लिए कहा. फिर व्यक्ति के पास एक OTP आया.
दो पेमेंट
इसके बाद व्यक्ति के अकाउंट से दो पेमेंट हुए जिसमें व्यक्ति के बैंक अकाउंट से 1.33 लाख रुपये चोरी हो गए.
कैसे बचें
अगर आपके पास कोई ऐसा कॉल आता है जिसमें आपसे OTP मांगा जा रहा है तो आपको ओटीपी नहीं देना है. वहीं, किसी के भी कहने पर आपको कोई ऐप डाउनलोड नहीं करनी है.