ठीक से कूलिंग नहीं कर रहा AC? ये हो सकती है गड़बड़ी
India Daily Live
22 Jun 2024
AC कूलिंग
कई बार होता है कि आपका AC कूलिंग करना बंद कर देता है.
ये हो सकती हैं वजह
AC के कूलिंग न करने की कई वजहें हो सकती हैं.
सर्विसिंग
एक बड़ी वजह होती है कि आपने सही समय पर AC की सर्विसिंग न कराई हो.
फिल्टर
कई बार फिल्टर गंदे हो जाते हैं जिसके चलते कूलिंग कम हो जाती है. इसे आप खुद से ही साफ कर सकते हैं.
कैसे करें
इनडोर यूनिट को ओपन करें और फिर फिल्टर को बाहर निकालकर इसे पानी से साफ करना है. इसके बाद फिल्टर को वापस लगा दें और यूनिट को बंद कर दें.
कब-कब करें साफ
आपको AC फिल्टर को एक से दो महीने पर साफ करते रहना चाहिए.
आउटर यूनिट
कई बार बाहर की यूनिट में गंदगी जमा हो जाती है जिसके चलते ऐसा होता है.
कैसे करें
इसे पानी के जरिए आप खुद साफ कर सकते हैं. पानी की बाल्टी लें और प्रेशर के साथ यूनिट पर डालें. सारी गंदगी निकल जाएगी.
कूलिंग होगी ठीक
इसके बाद आपको AC कूलिंग में अंतर नजर आएगा और यह पहले से ज्यादा कूलिंग करने लगेगा.