Cyberbullying: डिप्रेशन में जा रहा है आपका बच्चा, बचाने के लिए गांठ बांधे ये 9 बातें
India Daily Live
31 Jul 2024
गेमरटैग
बच्चों को कभी भी गेम में अपना पर्सनल यूजरनेस या गेमरटैग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
निजी सवालों का जवाब
ऑनलाइन गेम खेलते समय बच्चों को निजी सवालों का जवाब नहीं देना चाहिए.
गेमिंग तक ही रखें दोस्ती
गेम के दौरान पर्सनल होने की जरूरत नहीं है. इस तरह के मैसेज आने पर बच्चों को घरवालों को बताना चाहिए.
पॉप-अप से सावधान
किसी भी तरह के पॉप-अप या लिंक पर क्लिक न करें. यह स्कैम हो सकता है.
सिक्योरिटी और प्राइवेसी
बच्चे को हमेशा कोई भी निजी जानकारी बोलने या टाइप करने से बचने की सलाह दें. साथ ही गेम सेटिंग भी बदल दें.
कर दें ब्लॉक
गेम के दौरान जो गलत व्यवहार करे उसे जवाब नहीं देना चाहिए. इस तरह के लोगों को ब्लॉक कर दें.
गेम करें चेक
बच्चों को ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से रोकें और अगर इस्तेमाल करना है तो माता-पिता की अनुमति लें.
लैपटॉप सिक्योर्ड हो
बच्चे का लैपटॉप या कंप्यूटर फायरवॉल, एंटी-स्पाइवेयर टूल और एंटीवायरस सॉफ्टवेयर से लैस होना चाहिए.
सावधान रहने की सलाह
गेम के दौरान बच्चों को इस तरह के गलत एक्टिविटी से सावधान रहने की सलाह दी जाती है.