वो 5 काम जो AC के बिल की टेंशन कर देंगे कम, गर्मी में कटेगी मौज
Shilpa Srivastava
06 Apr 2024
गर्मी में AC की जरूरत
गर्मी के समय में AC की जरूरत तो होती ही है. ज्यादा AC चलने से बिल भी ज्यादा आता है.
AC का बिल होगा कम
चाहें जितना भी AC चलाएं अगर कुछ टिप्स फॉलो करेंगे तो एसी का बिल कम ही आएगा.
5 टिप्स
ये 5 टिप्स आपके काफी काम आएंगी जिसके बाद बिजली बिल की टेंशन नहीं रहेगी.
सही टैम्प्रेचर
AC को हमेशा 24 डिग्री पर ही रखें. हर एक डिग्री बिजली का बिल 6 फीसद तक बढ़ा देता है.
क्लीनिंग और सर्विसिंग
AC के गंदे फिल्टर्स के चलते कमरा ठंडा होने में समय जाता लगता है. ऐसे में इन्हें लगातार साफ करते रहें.
खिड़की-दरवाजे बंद करें
जब भी कमरे में AC चले तो उसके खिड़की-दरवाजे बंदे रखें. इससे कम समय में कमरा ठंडा हो जाता है और ज्यादा एसी चलाने की जरूरत नहीं पड़ती है.
फैन ऑन
कम एसी चलाने और कमरा जल्दी ठंडा करने के लिए एसी के साथ फैन का इस्तेमाल करें. यह ठंडी हवा चारों तरफ जल्दी फैला देता है.
टाइमर
रात को सोते समय 1 या 2 घंटे के लिए टाइमर लगाकर सो जाएं. इससे पूरी रात एसी चलने की टेंशन नहीं रहेगी और बिजली भी खर्चा नहीं होगी.