नीतीश की नई टीम में पहली बार मंत्री बने हैं ये विधायक
Purushottam Kumar
15 Mar 2024
21 विधायक बने मंत्री
नई कैबिनेट में जेडीयू के 9 और बीजेपी के 12 विधायकों को जगह दी गई है.
नितिन नबीन
नीतीश सरकार की नई टीम में नितिन नबीन को मंत्री बनाया गया है. वह बीजेपी के दिग्गज नेता नबीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं. बांकीपुर विधानसभा सीट से वह चौथी बार विधायक हैं.
डॉ. दिलीप जायसवाल
नीतीश सरकार की नई कबिनेट में बीजेपी विधायक डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. जायसवाल बिहार विधान परिषद में बीजेपी के डिप्टी व्हिप हैं.
सुरेंद्र मेहता
सुरेंद्र मेहता बिहार विधान सभा सदस्य हैं जिन्हें नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है. सुरेंद्र मेहता बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.
केदार गुप्ता
नीतीश सरकार की नई कैबिनेट में केदार गुप्ता को भी जगह दी गई. कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी.
कृष्णनंदन पासवान
कृष्ण नंदन पासवान हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं और उन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया है.
हरि सहनी
नीतीश कैबिनेट में हरि सहनी को मंत्री बनाया गया है. वह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और बिहार के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे चुके हैं.