रैना, धोनी, गंभीर समेत इन 10 क्रिकेटर्स के बच्चों के हैं अनोखे नाम
Bhoopendra Rai
21 Feb 2024
क्रिकेटर्स ने बच्चों का रखा अनोखा नाम
हम आपके लिए उन 10 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने अपने बच्चों का यूनिक नाम रखा.
1. विराट कोहली
विराट ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है. जिसका अर्थ है, कोई निर्धारित आकार ना हो अर्थात वो निराकार हो'.
महेंद्र सिंह धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान ने बेटी का नाम जीवा रखा है, जिसका अर्थ चमक, प्रतिभा, प्रकाश, भगवान का प्रकाश.
युवराज सिंह
टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर रहे युवराज सिंह और हेजल कीच ने अपने बेटे का नाम ओरियन रखा है. इस नाम का मतलब एक नक्षत्र तारे से है.
4. हरभजन सिंह
दिग्गज स्पिनर रहे भज्जी ने बेटी का नाम हिनाया हीर प्लाहा रखा है. हिनाया का मतलब चमक, उज्ज्वल, सुंदर, मन को भाने वाला और परी होता है.
भज्जी के बेटे का नाम जोवन
हरभजन सिंह के यहां एक बेटा भी है, जिसका नाम जोवर वीर सिंह रखा है. जिसका अर्थ सुंदर है. जोवन का मतलब है- यौवन भी होता है.
हार्दिक पंड्या
टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने अपने बेटे का नाम अगस्त्य रखा है. जिसका अर्थ स्थिर करने वाला, रोकने वाला, स्थापित करने वाला, स्थिर होता है.
गौतम गंभीर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गंभीर की दो बेटियां अजीनन और अनाइजा हैं. इन दोनों नाम अरबी मूल के हैं. अज़ीन का अर्थ है सुंदरता, जबकि अनाज़ा का अर्थ है- सम्मानजनक.
आशीष नेहरा
पूर्व तेज गेंदबाज नेहरा ने बेटी का नाम अरियना रखा है. अरियना का अर्थ 'सबसे पवित्र'. अरियना नाम का अर्थ "जीवन से भरा, शुद्ध और पवित्र" होता है.
अजिंक्य रहाणे
भारतीय खिलाड़ी रहाणे ने अपनी बेटी बेटी को आर्या नाम दिया. आर्या का अर्थ है- कुलीन महिला, सम्मानित, दोस्त, वफादार, परोपकारी, शुभ.
9. सुरेश रैना
रैना की बेटी का नाम ग्रेसिया है, जिसका अर्थ शालीन और सौम्य होता है. बेटे रियो के नाम का मतलब नदी, प्रकृति की शक्ति और जीवन के स्रोत का प्रतीक है.
शिखर धवन
शिखर ने अपने बेटे का नाम जोरावर रखा है, जिसका अर्थ सबसे बहादुर होता है. फिलहाल जोरावर अपनी मां आयशा के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहता है.