T20 World Cup के 11 शतकवीर, एक भारतीय भी है शामिल
Bhoopendra Rai
02 May 2024
T20 World Cup
हम आपके लिए उन 11 खिलाड़ियों की लिस्ट लाए हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाया है.
1. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
इस बल्लेबाज ने पहले ही टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 7 चौके और 10 छक्के शामिल थे.
2. सुरेश रैना (भारत)
इस बैटर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2010 के टी20 विश्व कप में 101 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 9 चौके और 5 सिक्स शामिल थे.
3. महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
इस बैटर ने 2010 के विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 4 सिक्स शामिल थे.
4. ब्रेंडन मैक्कुल (न्यूजीलैंड)
इस बैटर ने 2012 के टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल है.
5. एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड)
इस बैटर ने 2014 के टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 116 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे.
6. अहमद शहजाद (पाकिस्तान)
इस बैटर ने 2014 के टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 111 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे.
7. तमीम इकबाल (बांग्लादेश)
इस बैटर ने 2016 के टी20 विश्वकप में ओमान के खिलाफ 103 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे.
8. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
इस बैटर ने 2016 के टी20 विश्व कप में इंग्लैडं के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 5 चौके और 11 छक्के शामिल थे.
9. जोस बटलर (इंग्लैंड)
इस बैटर ने 2021 के टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 101 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 6 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे.
10. राइली रूसो (साउथ अफ्रीका)
इस बैटर ने 2022 के टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन बनाए थे, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे.
11. ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)
इस बैटर ने 2022 के टी20 विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ 104 रन बनाए थे, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिले थे.