T20 World Cup 2024: टेंशन खत्म, ये खिलाड़ी होगा रोहित का जोड़ीदार!


India Daily Live
23 Apr 2024

आईपीएल 2024

    आईपीएल 2024 में अब तक 38 मैच हो चुके हैं. 38वें मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ है, जिससे रोहित शर्मा बेहद खुश होंगे.

यशस्वी जायसवाल

    राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल आखिरकार अपनी लय पाने में सफल हो गए.

राजस्थान की जीत

    आईपीएल 2024 के 38वें मुकाबले में उनके करिश्माई शतक से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर 9 विकेट से जीत दर्ज की.

जगह खतरे में थी

    आईपीएल 2024 में यशस्वी इस मैच से पहले तक अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे थे, जिससे उनके विश्व कप खेलने पर सवाल खड़े हो गए थे.

कप्तान की चिंता दूर

    अब शतक ठोककर यशस्वी जायसवाल ने बीसीसीआई और सेलेक्टर्स के साथ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की चिंता दूर कर दी है.

31 गेंद पर फिफ्टी

    जायसवाल ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 31 गेंदों में सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया, फिर उसे शतक में तब्दील कर दिया.

9 चौके 7 छक्के

    यशस्वी ने 60 गेंदों में 9 चौके-7 छक्के के दम पर नाबाद 104 रन जड़े. उनका बैटिंग स्ट्राइक रेट 173.33 रहा.

रोहित के जोड़ीदार बनेंगे?

    इस पारी ने के दम पर जायसवाल की विश्व कप के स्क्वाड में जगह पक्की हो गई है. माना जा रहा है कि वो ही रोहित के साथ पारी की शुरुआत करेंगे.

टी20 इंटरनेशनल करियर

    जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए टी20 के 17 मैचों में 33.47 की औसत से 502 रन बनाए हैं, वे 1 शतक और 4 फिफ्टी जमा चुके हैं.

पहली बॉल से हिटिंग करते हैं

    यशस्वी के पास तेज गति से रन बनाने की जबरदस्त क्षमता है. वे पहली बॉल से हिट करते हैं. उनका स्ट्राइक रेट 161.94 का है.

More Stories