अब इस दिग्गज के नाम से पहचाना जाएगा सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम
Bhoopendra Rai
07 Feb 2024
तीसरा टेस्ट
भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के 'सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम' में खेला जाना है.
बदलेगा नाम
15 फरवरी से होने वाले टेस्ट से ठीक एक दिन पहले इस स्टेडियम को नया नाम मिलेगा, जो पूर्व क्रिकेटर निरंजन शाह के नाम पर होगा.
जय शाह करेंगे अनावरण
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह 14 फरवरी को नए नाम का अनावरण करेंगे. इसकी तैयारी पूरी हो गई है.
कौन हैं निरंजन शाह
जिन निरंजन शाह के नाम पर इस स्टेडियम का नाम रखा जाएगा वे वर्तमान में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव हैं.
सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेला
निरंजन शाह भारत के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं. उन्होंने 1965/66 से 1974/75 तक सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है.
1972 से निभा रहे भूमिका
निरंजन शाह ने 1972 में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में मानद सचिव का पद संभाला था और तब से अब तक वे इस पर बने हुए हैं.
वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासकों में से एक
निरंजन शाह देश के सबसे वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासकों में से एक हैं. उन्हें क्रिकेट में सौराष्ट्र क्षेत्र में की प्रगति का श्रेय दिया जाता है.
टेस्ट का दर्ज मिला था
निरंजन शाह की कोशिशों के चलते राजकोट में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम को टेस्ट स्टेडियम का दर्जा मिला था.
करीब 60 साल का अनुभव
निरजंन शाह ने क्रिकेटिंग सफर के दौरान पिछले 4 दशक से अधिक के समय में कई बड़े पदों को संभाला है. उन्हें करीब 60 साल का अनुभव है.
BCCI के सचिव रहे
4 बार BCCI के सचिव रहे. आईपीएल के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी बोर्ड के अध्यक्ष, BCCI की अनुशासन समिति के सदस्य हैं.
क्रिकेट करियर
निरजंन शाह ने सौराष्ट्र के लिए 12 फर्स्ट क्लास में 11.70 की औसत से 281 रन बनाए हैं. उनका हाई स्कोर 45 रहा. अपने करियर में उन्होंने 5 कैच भी पकड़े.