Ranji Trophy 2024 में गरजा धोनी के 'शेर' का बल्ला, चौकों की बारिश कर कूटे इतने रन


Bhoopendra Rai
03 Feb 2024

शिवम दुबे

    टीम इंडिया के नए टी20 स्पेशलिस्ट शिवम दुबे इन दिनों रणजी ट्रॉफी 2024 मुंबई की टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

73 गेंद पर 72 रन

    2 फरवरी को उन्होंने बंगाल के खिलाफ तूफानी फिफ्टी जमाई. उन्होंने 73 गेंद पर 72 रनों की बढ़िया पारी खेली है.

कप्तानी कर रहे दुबे

    बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दुबे इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की गैरमौजूदगी में मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे हैं.

ईडन गार्डन में चल रहा मैच

    कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर मुंबई और बंगाल की टीम के बीच रणजी ट्रॉफी में ग्रुप बी के तहत मुकाबला खेला जा रहा है.

मुंबई टीम का स्कोर

    खेल के पहले दिन मुंबई ने 6 छह विकेट गंवाकर 330 रन बना लिये हैं. शिवम के अलावा सूर्यांश शेडगे ने 76 गेंद पर 71 रन बनाए.

यूपी के खिलाफ लगाया था शतक

    बंगाल के खिलाफ 72 रन बनाने वाले शिवम दुबे ने इससे पहले यूपी के खिलाफ 130 गेंद में 117 रनों की पारी खेली थी.

रणजी ट्रॉफी 2024 में दुबे का प्रदर्शन

    इस मुकाबले को मिलाकर इस सीजन दुबे के बल्ले से 245 रन निकले हैं. वो एक शतक और एक फिफ्ट जमा चुके हैं. उनके नाम 4 विकेट भी हैं.

टी20 करियर

    शिवम दुबे टीम इंडिया के लिए 21 टी20 मचों में 39.42 की औसत से 276 रन बना चुके हैं. उन्होंने 8 विकेट भी लिए हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन

    दुबे ने हाल में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया था. उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड भी मिला था.

CSK का हिस्सा हैं दुबे

    शिवम दुबे IPL में CSK का हिस्सा हैं. 2023 में इस खिलाड़ी ने 16 मैचों में 158.33 की औसत से 418 रन बनाए थे.

IPL 2023 में उड़ाए थे 35 छक्के

    शिवम ने एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके के लिए 35 छक्के जड़े थे. वो उस सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले दूसरे बैटर थे.

More Stories