PKL 2024: चैंपियन Puneri Paltan को मिले इतने करोड़, देखें अवार्ड की पूरी लिस्ट


Bhoopendra Rai
02 Mar 2024

प्रो कबड्डी लीग 2024

    प्रो कबड्डी लीग के सीजन 10 में पुणेरी पलटन चैंपियन बनी है. फाइनल में उसने हरियाणा स्टीलर्स को हराया है.

28-25 के अंतर से जीता फाइनल

    फाइनल मैच हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में हुआ. पुणेरी पलटन ने 28-25 के अंतर से जीत दर्ज की.

पहली बार चैंपियन बनी

    प्रो कबड्डी लीग के 10 साल के इतिहास में पुणेरी पलटन ने पहली बार खिताब जीता है.

लगातार दूसरा फाइनल खेला

    पुणेरी पलटन की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह पक्की की थी, पिछले सीजन उसे जयपुर की टीम ने हरा दिया था.

हरियाणा की टीम

    दूसरी ओर हरियाणा की टीम पहली बार खिताबी मुकाबला खेल रही थी, लेकिन वो जीत हासिल नहीं कर पाई.

3 करोड़ रुपए मिले

    चैंपियन बनी पुणेरी पलटन को 3 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर अप हरियाणा ने 1.80 करोड़ जीते.

बेस्ट न्यू यंग प्लेयर

    पीकेएल सीजन दस में दबंग दिल्ली के योगेश को बेस्ट न्यू यंग प्लेयर का अवॉर्ड दिया गया, उन्हें प्राइज के तौर पर 8 लाख मिले.

बेस्ट रेडर आशु मलिक

    इस सीजन बेस्ट रेडर आशु मलिक रहे, जिन्हें 15 लाख रुपए मिले हैं. आशु दबंग दिल्ली के लिए खेले हैं.

बेस्ट डिफेंडर

    इस सीजन बेस्ट डिफेंडर पुणे के मोहम्मदरजा चियानेह रहे, जिन्हें 15 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली है.

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

    चैंपियन बनी पुणरी टीम के कप्तान असलम इनामदार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, उन्होंने 20 लाख रुपए जीते.

More Stories