T20 World Cup 2024 से पहले Babar Azam ने रचा इतिहास, रोहित-विराट देखते रह गए
India Daily Live
28 Apr 2024
PAK vs NZ
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को 5 वां टी20 हुआ, जिसमें पाकिस्तान ने 9 रनों से जीत दर्ज की.
बाबर आजम
इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने 69 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके लगाए.
नया रिकॉर्ड
इस पारी के दम पर बाबर आजम ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
टी20 में सबसे ज्यादा चौके
बाबर ने अपनी 108 वीं पारी में 409 चौके लगाए हैं, वे इस मामले में पूरे दुनिया में नंबर एक पर आ गए हैं.
पॉल स्टर्लिंग को पछाड़ा
बाबर ने इस मामले में आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग को पछाड़ा, जिन्होंने 136 इनिंग में 407 चौके जमाए थे.
विराट तीसरे नंबर पर
सबसे ज्यादा चौके लगाने की लिस्ट में विराट कोहली हैं, जिन्होंने 109 इनिंग में 361 चौके जमाए हैं.
चौथे नंबर पर रोहित
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 143 इनिंग में 359 चौके लगाए हैं.
डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 103 इनिंग में 320 चौकों के साथ पांचवे नंबर पर हैं.