'सुबह उठकर ट्वीट कर दूंगा', संन्यास पर Shami का बड़ा ऐलान
Bhoopendra Rai
08 Feb 2024
मोहम्मद शमी
इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. चोट के चलते मोहम्मद शमी ब्रेक पर हैं.
संन्यास पर क्या बोले शमी
टखने की चोट से जूझ रहे टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने क्रिकेट से संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है.
कब लेंगे संन्यास
शमी ने साफ-साफ कह दिया कि जिस दिन भी उन्हें लगेगा कि वो क्रिकेट से बोर हो गए हैं तो वह सुबह-सुबह संन्यास का ट्वीट कर देंगे.
किसी चीज का लोड नहीं लेता
एक इंटरव्यू में शमी ने कहा 'मैं जिस दिन क्रिकेट से बोर हो जाउंगा, तभी क्रिकेट को छोड़ दूंगा. मुझे किसी चीज का लोड लेने की जरूरत नहीं है.
मुझे कोई कुछ नहीं कहता
शमी ने ये भी कहा 'ना मुझे कोई समझाने वाला है. ना ही मेरे फैमिली में कोई मुझे कुछ कहता है. जिस दिन लगेगा उस दिन में खुद ट्वीट कर दूंगा कि क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं.'
विश्व कप में मचाया था धमाल
तेज गेंदबाज शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था.
24 शिकार किए थे
शमी ने विश्व कप में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे. इसके बाद उन्हें टखने में चोट लगी, तभी से वह टीम इंडिया से बाहर हैं.
क्रिकेट करियर
मोहम्मद शमी की उम्र 33 साल हो गई है. वो 64 टेस्ट में 229 विकेट ले चुके हैं. 101 वनडे में 195 जबकि 23 टी20 में 24 विकेट निकाल चुके हैं.