'अगर कोहली कप्तान होते तो पहला टेस्ट नहीं हारती Team India'


Bhoopendra Rai
31 Jan 2024

पहला टेस्ट हारा भारत

    भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में पहला टेस्ट हुआ, जिसमें टीम इंडिया को 28 रनों से शिकस्त मिली.

12 साल बाद इंग्लैंड ने हराया

    टीम इंडिया को रोहित शर्मा की कप्तानी में 12 साल बाद अपने घर में इंग्लैंड के हाथों हार मिली है.

रोहित की कप्तानी पर सवाल उठे

    इस बीच इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं.

माइकल वॉन

    माइकल वॉन का मानना है कि अगर विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान होते तो भारत हैदराबाद टेस्ट नहीं हारता.

स्विच ऑफ हो गए थे रोहित

    वॉन ने कहा कि हैदराबाद टेस्ट में रोहित बतौर कप्तान बिखरे से नजर आए. ऐसा लगा कि मैच के दौरान वो स्विच ऑफ से हो गए हैं.

विराट कोहली

    वॉन ने यू-ट्यूब चैनल क्लब प्रेयरी फायर पर कहा, "टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी को काफी मिस कर रही है.

कोहली कप्तान होते तो...

    'विराट कोहली की कप्तानी में भारत हैदराबाद टेस्ट नहीं हारता, रोहित लेजेंड और बड़े प्लेयर हैं, लेकिन, मुझे महसूस हुआ कि वो वो पूरी तरह स्वीच ऑफ हो गए थे.'

इंग्लैंड की रणनीति का जवाब नहीं था

    वॉन ने पहले भी रोहित को लेकर एक कॉलम में लिखा था कि रोहित एक कप्तान के रूप में सक्रिय नहीं थे, और उनके पास इंग्लैंड की रणनीति का कोई जवाब नहीं दिख रहा था.

पहले विराट थे कप्तान

    दरअसल, रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को हार मिली है. इससे पहले विराट टेस्ट की कप्तानी कर रहे थे, जिनका विनिंग परसेंटेज बढ़िया रहा है.

शुरुआती 2 टेस्ट का हिस्सा नहीं हैं विराट

    विराट पहला टेस्ट भी नहीं खेले थे. पर्सनल रीजन की वजह से उन्होंने अपने नाम वापस ले लिया था. अब वह तीसरे टेस्ट में नजर आएंगे.

More Stories