Yusuf Pathan को TMC ने दिया टिकट, इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव


India Daily Live
10 Mar 2024

लोकसभा चुनाव 2024

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है.

तृणमूल कांग्रेस

    टीएमसी की पहली लिस्ट में 45 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें यूसुफ पठान भी शामिल हैं.

बहरामपुर सीट

    TMC ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को बहरामपुर से चुनावी मैदान में उतारा है.

पहली बार लड़ेंगे चुनाव

    यूसुफ पठान क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली पार चुनावी पिच पर उतरकर जलवा दिखाएंगे.

5 साल खेले क्रिकेट

    यूसुफ पठान ने टीम इंडिया के लिए 2005 से 2012 तक क्रिकेट खेला और कई यादगार मैच जिताए.

क्रिकेट करियर

    यूसुफ पठान ने भारत के लिए 57 वनडे में 1365 रन, जबकि 22 टी20 में 236 रन बनाए थे.

वनडे-टी20 के विकेट

    यूसुफ पठान ने भारत के लिए 57 वनडे में 33, जबकि 22 टी20 में 13 विकेट निकाले.

वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा

    यूसुफ पठान साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे थे.

सचिन को कंधे पर उठाया था

    यूसुफ ने 2011 विश्व कप में जीतने के बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने कंधे पर उठाया था.

More Stories