IPL 2024 में चौके-छक्के उड़ाएंगे पंत, Ponting ने बताया कितने मैच खेलेंगे
Bhoopendra Rai
07 Feb 2024
ऋषभ पंत
स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत दिसंबर 2022 के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर हैं, लेकिन अब उनके मैदान पर उतरने को लेकर गुड न्यूज आई है.
पंत की होगी वापसी
दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कंफर्म कर दिया है कि पंत आईपीएल 2024 के जरिए मैदान पर वापसी करेंगे.
पंत का खेलना हमारे लिए बोनस
पोंटिंग ने कहा पंत से पूरा टूर्नामेंट खेलने की उम्मीद करना उन्हें ठीक नहीं लगता है, लेकिन वह जितना भी खेलें टीम के लिए बोनस की तरह रहेगा.
पंत खेलने के लिए कॉन्फिडेंट हैं
'ऋषभ खेलने को लेकर कॉन्फिडेंट हैं, लेकिन वो कितने मैच खेल पाएंगे इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.
पंत हर चीज के लिए रेडी होंगे
पोंटिंग ने कहा अगर मैं पंत से खेलने के बारे में पूछूं तो वह बैटिंग, कीपिंग के लिए रेडी होंगे, वो इसी तरह से सोचते हैं.
हमने उन्हें बहुत मिस किया
पोंटिंग ने पंत को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा वह हमारे कप्तान हैं और पिछले साल हमने उन्हें बहुत मिस किया.
10 मैच जरूर खेलेंगे
पोंटिंग ने कहा, 'हम उम्मीद कर रहे हैं कि पंत जल्दी फिट हो जाएं. अगर वो पूरा टू्र्नामेंट नहीं भी खेल पाए तो 14 में से 10 मैच जरूर खेलेंगे.
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेलेंगे
पोंटिंग ने कहा अगर पंत फील्डिंग नहीं कर सके तो इम्पैक्ट प्लेयर बनकर बैटिंग करेंगे. उनका खेलना हमारे लिए बोनस की तरह है.
कौन करेगा कप्तानी
पोंटिंग ने कन्फर्म किया कि अगर पंत कप्तानी नहीं कर सके तो डेविड वॉर्नर ही टीम की कमान संभालेंगे. वॉर्नर ने पिछले सीजन भी कप्तानी की थी.
बांग्लादेश के खिलाफ खेला था आखिरी मैच
पंत ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच खेला था, इसके बाद उनका एक्सीडेंट हो गया.
कब तक फिट होंगे पंत
कार हादसे का शिकार होने के बाद पंत रिकवरी कर रह हैं. मार्च 2024 तक उनके पूरी तरह फिट होने की संभावनाएं हैं.