IPL 2024 से पहले DC के नेट्स में 'फायर' बने ऋषभ पंत, हवा में उड़ रही गेंद
Gyanendra Sharma
14 Mar 2024
दिल्ली कैपिटल्स कैंप में लौटे पंत
दिल्ली कैपिटल्स के फैंस के लिए खुशखबरी है. दिल्ली का कप्तान ऋषभ पंत नेट्स में लौट आएं हैं.
DC के नेट्स में पंत
DC के नेट्स में पंत जमकर खेलते दिखे. वो चौके-छक्के में डील कर रहे थे.
फिट हैं ऋषभ पंत
BCCI ने ऋषभ पंत को फिट घोषित कर दिया है. ऋषभ पंत भी अब दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में पहुंच गए हैं. उन्होंने बैटिंग प्रैक्टिस शुरू कर दी है.
गेंदबाज पर अटैक
उनके कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे गेंदबाज पर अटैक करते नजर आ रहे हैं.
कार एक्सीडेंट के बाद वापसी
पंत को कार एक्सीडेंट के बाद वापसी करने में 14 महीने का समय लगा. दिसंबर 2022 में उनका एक्सीडेंट हुआ था.
गंभीर चोट लगी थी
ऋषभ पंत के गंभीर चोट लगी थी. उनका घुटना टूट गया था. जिसका ऑपरेशन कराना पड़ा.
IPL में खेलेंगे
लंबे इलाज और रिहैब के बाद एक बार फिर से दिल्ली का ये बल्लेबाज मैदान में वापसी को तैयार है.
टीम के कप्तान
आईपीएल के इस सीजन में टीम के कप्तान होंगे और विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी संभालते हुए नजर आएंगे.