IPL 2024: शुबमन गिल को बड़ी Good News टीम में लौट आया खतरनाक हिटर


India Daily Live
29 Mar 2024

IPL 2024

    इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पहले 2 मैचों में से एक मुकाबला हार चुकी गुजरात टाइटंस को गुड न्यूज मिली है.

गुजरात टाइटंस

    31 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले एक खतरनाक खिलाड़ी ने टीम को ज्वाइन किया है.

मैथ्यू वेड

    ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड हैं, जो भारत पहुंच चके हैं.

इसलिए मिस किए 2 मैच

    शेफ़ील्ड शील्ड फाइनल 2024 में वो तस्मानिया के लिए खेल रहे थे, इसलिए इस सीजन के शुरुआती 2 मैच मिस किए.

2 मैच खेल चुकी है GT

    मैथ्यू वेड के बिना ही गुजरात टाइटंस की टीम ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेला था.

पिछले सीजन का प्रदर्शन

    वेड ने पिछले सीजन 10 मैचों में 157 रनों का योगदान दिया था, इस सीजन वे मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.

वेड की खासियत

    वेड के पास मध्य क्रम में विकेटकीपिंग विशेषज्ञता और पावर-हिटिंग की जबरदस्त क्षमता है, उनके पास लंबा अनुभव भी है.

मैथ्य वेड का करियर

    वेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 36 टेस्ट में 1613 रन बनाए हैं. 97 वनडे में 1867 रन हैं. 85 टी20 में वो 1175 रन बना चुके हैं.

More Stories