CSK को सबसे बड़ा झटका, पहले फेज से बाहर हुआ खतरनाक बैटर


India Daily Live
04 Mar 2024

IPL 2024

    इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले चरण चरण से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है.

डेवोन कॉन्वे

    धाकड़ ओपनर डेवोन कॉन्वे पहले फेज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में उनके बाएं अंगूठे में चोट लगी थी.

अंगूठे की सर्जरी होगी

    सोमवार यानी 4 मार्च 2024 को न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने इस बात की पुष्टि की है कि कॉन्वे अंगूठे की चोट की सर्जरी कराएंगे.

8 हफ्ते के लिए बाहर

    इसी चोट के चलते वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाए. अब सर्जरी के चलते वो 8 हफ्ते तक मैदान से बाहर रहेंगे.

कब तक वापसी करेंगे

    8 हफ्ते मैदान से बाहर रहने का मतलब है कि वो मई के बीच में ही CSK से जुड़ पाएंगे, क्योंकि टी20 विश्व कप के लिए उन्हें फिट होना है.

CSK को बड़ा झटका

    कॉन्वे बढ़िया फॉर्म में थे. वे पारी को तेज शुरुआत दिलाते हैं. बाद में पावर हिटिंग भी करते हैं, उनका नहीं खेलना CSK को बड़ा झटका है.

आईपीएल करियर

    डेवोन कॉन्वे ने आईपीएल के 23 मैचों में 48.63 की बढ़िया औसत से 923 रन बनाए हैं. वे 9 फिफ्टी जमा चुके हैं. हाई स्कोर 92 रन है.

डेवोन कॉन्वे का टी20 करियर

    टी20 में इस प्लेयर ने न्यूजीलैंड के लिए 46 मैचों में 39.35 की औसत से 1338 रन बनाए हैं. वे 10 अर्धशतक भी जमा चुके हैं.

पिछले सीजन कॉन्वे का प्रदर्शन

    कॉन्वे पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बैटर थे. उन्होंने 16 मैचों में 51.69 की औसत से 672 रन बनाए थे. 5 फिफ्टी जमाई थीं.

CSK के भारतीय प्लेयर

    एमएस धोनी (कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, समीर रिज़वी, अवनीश राव अरावली.

विदेशी प्लेयर

    मोइन अली, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, महेश थीक्षाना, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, मुस्तफिजुर रहमान.

More Stories