IND vs ENG Test: इंग्लैंड के वो 4 दिग्गज, जो उड़ा सकते हैं टीम इंडिया की धज्जियां!


Bhoopendra Rai
20 Jan 2024

IND vs ENG Test सीरीज

    25 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

4 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान

    5 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम को इंग्लैंड के 4 स्टार खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरूरत होगी.

कौन हैं वो 4 प्लेयर

    इन 4 खिलाड़ियों में कप्तान बेन स्टोक्स, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और जेम्स एंडरसन जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जो मैच का रुख पलट सकते हैं.

1. जो रूट

    इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट टेस्ट के बेहतर बैटर हैं. वह दीवार की तरफ क्रीज पर खड़े हो जाते हैं. रूट ने भारत के खिलाफ 25 टेस्ट में 2526 रन बनाए हैं.

रूट बना चुके हैं 11416 रन बनाए

    रूट ने इंग्लैंड के लिए 135 टेस्ट की 247 पारियां में 11416 रन बनाए हैं. इसमें 30 शतक और 60 अर्धशतक भी शामिल हैं.

2. बेन स्टोक्स

    इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट फॉर्मेट में बढ़िया खिलाड़ी हैं. वह अखेले के दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. स्टोक्स ने भारत के खिलाफ 16 टेस्ट में 773 रन बनाए हैं.

6117 रन बनाए, 13 शतक लगाए

    बेन स्टोक्स 97 टेस्ट की 175 पारियों में 6117 रन बना चुके हैं. उनके बल्ले से 13 शतक, 1 दोहरा शतक और 30 फिफ्टी निकली हैं.

3. जॉनी बेयरस्टो

    विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी इंग्लैंड के लिए मिडिल ऑर्डर में बढ़िया बैटर हैं. उन्होने भारत तके खिलाफ 18 टेस्ट में 1023 रन बनाए हैं.

95 टेस्ट मैचों में 5804 रन

    जॉनी बेयरस्टो ने 95 टेस्ट मैचों में 5804 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 12 शतक और 26 फिफ्टी निकली हैं. हाई स्कोर 167 रन है.

4. जेम्स एंडरसन

    स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ घातक साबित होते हैं. वह 35 मैचों में 139 शिकार कर चुके हैं. उनसे सावधान रहने की जरूरत होगी.

690 विकेट चटका चुके हैं एंडरसन

    जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सीनियर गेंदबाज हैं. उन्होंने 183 टेस्ट की 341 पारियों में कुल 690 विकेट निकाले हैं.

More Stories