विजाग पिच की पहली झलक- एक और रैंक टर्नर पर नाचेगी भारतीय बल्लेबाजी!


Antriksh Singh
31 Jan 2024

दूसरा टेस्ट मैच

    हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया से विजाग में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी की उम्मीदें की जा रही हैं.

टर्निंग पिच पर पस्त बैटिंग

    लेकिन भारत पहला मैच अपनी ही ताकत पर हार गया था. पिच ने चौथी पारी में जो टर्न लिया उसका जवाब मेजबानों के पास नहीं था.

रैंक टर्नर पिच?

    अब ये डर सता रहा है कि रैंक टर्नर पर टीम के साथ क्या होगा. सबकी नजरे विजाग की पिच पर टिकी हैं.

पिच क्या कहती है

    यहां 2 फरवरी को दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. पिच का पहला लुक भी सोशल मीडिया पर आउट हो गया है.

यहां देखिए पहला लुक

    लुक के बाद माना जा रहा है पिच रैंक टर्नर साबित होगी. रैंक टर्नर भयंकर तरह से टर्न करती है और पहले ही दिन से पिच पर स्पिनरों का जलवा मिल सकता है.

लाइट ब्राउन टैक्सचर

    तस्वीर जो सामने आ रही है उसके मुताबिक पिच लाइट ब्राउन टैक्सचर के साथ है जहां पर पहले ही दिन स्पिनरों का बोलबाला होने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है.

धूप में और टर्न लेगी पिच

    जैसे पिच पर धूप के दर्शन होंगे, ये स्पिन के अनुकूल होती जाएगी.

पिच देखकर इंग्लैंड खुश ही होगा

    इंग्लैंड के स्पिनरों ने जिस तरह से पहले टेस्ट मैच में जीत दिलाई है उससे उनके हौसले बुलंद होंगे. इस झलक को देखकर स्टोक्स एंड कंपनी खुश ही होगी.

More Stories