कुलदीप, अश्विन, जड्डू ने मिलकर किया बड़ा धमाका, 48 साल में पहली बार हुआ ये कमाल


India Daily Live
08 Mar 2024

धर्मशाला टेस्ट

    भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है.

पहले दिन का हाल

    इंग्लैंड को 218 रनों पर आलआउट करने वाली टीम इंडिया ने पहले दिन स्टंप तक 1 विकेट खोकर 135 रन बनाए हैं.

स्पिनर्स ने झटके सभी विकेट

    पहले दिन पहली पारी में टीम इंडिया की स्पिन तिकड़ी कुलदीप यादव, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने मिलकर 10 शिकार किए.

स्पिन तिकड़ी ने रचा इतिहास

    कुलदीप ने 5, अश्विन ने 4 और जडेजा ने 1 विकेट लिया. पूरे 10 विकेट स्पिनर्स के खाते में गए और एक बड़ा रिकार्ड बन गया.

48 साल बाद हुआ ऐसा

    पिछले 48 सालों में यह पहली बार हुआ है, जब किसी भी टेस्ट की पहली पारी में भारतीय स्पिनर्स ने सभी 10 विकेट चटकाए हैं.

1976 में हुआ था ऐसा

    इससे पहले साल 1976 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड टेस्ट के पहले दिन भारतीय स्पिनरों ने सभी 10 विकेट चटकाए थे.

धर्मशाला में पहली बार हुआ ऐसा

    इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में स्पिनरों ने एक पारी में 10 विकेट झटके हैं.

1973 में चेन्नई में गिरे थे 10 विकेट

    टीम इंडिया के स्पिनर्स ने आखिरी दफा घरेलू टेस्ट के पहले दिन 1973 में चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट लिए थे.

More Stories