पडिक्कल और द्रविड़ के बीच है गहरा कनेक्शन, जानिए


India Daily Live
07 Mar 2024

5वां टेस्ट

    भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में टेस्ट सीरीज का आखिरी यानी 5वां मुकाबला चल रहा है.

देवदत्त पडिक्कल

    इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाने वाले युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने डेब्यू किया है.

राहुल द्रविड़

    देवदत्त पडिक्कल को टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने डेब्यू कैप सौंपी तो उनका चेहरा खुशी से खिल गया.

दोनों के बीच गहरा कनेक्शन

    क्या आप जानते हैं कि डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल और हेच कोच राहुल द्रविड़ के बीच गहरा कनेक्शन है.

एक ही स्कूल से पढ़े दोनों

    राहुल द्रविड़ बेंगलुरु के सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल से पढ़े हैं. इसी स्कूल से पडिक्कल ने अपनी पढ़ाई की.

स्कूल के सीनियर से मिली डेब्यू कैप

    पडिक्कल को आज अपने स्कूल के सीनियर और क्रिकेट में आदर्श राहुल द्रविड़ से डेब्यू कैप मिली है.

बचपन के हीरो हैं द्रविड़

    घरेलू क्रिकेट में लगातार मेहनत करने वाले पडिक्कल को अपने बचपन के हीरो हे हाथों डेब्यू कैप मिलना उनके लिए बड़ी बात है.

रणजी में मचाई तबाही

    पडिक्कल ने रणजी ट्रॉफी 2024 में 3 शतक के दम पर 92.66 की औसत से 556 रन बनाए हैं, जिसके बाद उन्हें डेब्यू का मौका मिला है.

टी20 खेल चुके हैं

    देवदत्त पडिक्कल टीम इंडिया के लिए 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 खेल चुके हैं. 2 मैचों में उनके नाम 38 रन हैं.

More Stories