ICC T20I Rankings में इस भारतीय खिलाड़ी का जलवा, गेंद-बल्ले से बरपाती है कहर
Bhoopendra Rai
31 Jan 2024
ICC की टी20 रैंकिंग
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिलाओं की T20 रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय प्लेयर्स की लॉटरी लगी है.
दीप्ति शर्मा को 1 स्थान का लाभ
गेंदबाजी में भारत की स्टार आलराउंडर दीप्ति शर्मा 1 स्थान के जंप के साथ अब संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं.
सादिया संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर
आईसीसी की टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दीप्ति के साथ संयुक्त रूप से पाकिस्तान की सादिया इकबाल हैं. दोनों के 718-718 रेटिंग अंक हैं.
सोफी एक्सेलेटन नंबर वन टी20 गेंदबाज
टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्सेलेटन शीर्ष पर बनी हुई हैं, उन्होंने 777 रेटिंग अंकों के साथ पहला स्थान बरकरार रखा है.
नोंकुलुलेको एमलाबा को नुकसान
साउथ अफ्रीका की स्पिनर नोंकुलुलेको एमलाबा को 3 स्थान का नुकसान हुआ है. वह दूसरे नंबर से अब 5वें नंबर पर खिसक गई हैं.
यूपी सरकार में DSP बनीं
स्टार आलराउंडर दीप्ति शर्मा पिछले कुछ समय से जबरदस्त प्रदर्शन कर रही हैं. उन्होंने अपने दम पर कई मैच जिताए हैं. उन्हें यूपी सरकार ने DSP भी बनाया है.
14 साल की उम्र में देश के लिए डेब्यू
12 साल की उम्र में दीप्ति का चयन उत्तर प्रदेश की महिला टीम में हो गया था. फिर 2014 में उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया.
क्रिकेट करियर
दीप्ति ने भारत के लिए 4 टेस्ट में 16 विकेट लिए. 86 वनडे में 100 शिकार किए, 104 टी20 मैचों में 113 बैटर्स को आउट किया.