T20 World Cup 2024 से पहले इस खिलाड़ी को झटका, ICC ने लगाया 2 साल का बेन
Bhoopendra Rai
17 Jan 2024
नासिर हुसैन को बड़ा झटका
टी20 विश्व कप 2024 के लिए सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं. इस बीच बांग्लादेश टीम के स्टार खिलाड़ी नासिर हुसैन को बड़ा झटका लगा है.
2 साल का बेन, 6 महीने के लिए सस्पेंड
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने नासिर हुसैन 2 साल का प्रतिबंध लगाया है, उन्हें 6 महीने के लिए सस्पेंड भी किया गया है.
क्यों लगा प्रतिबंध
आईसीसी ने अपने बयान में बताया कि 32 साल के नासिर हुसैन पर काउंसिल ने 2023 में एंटी करप्शन कोड के उल्लंघन का आरोप लगाया था, जो सही पाया गया है.
7 अप्रैल 2025 तक लगा बेन
नासिर ने खुद तीन आरोपों को स्वीकार किया है, जिसके बाद उन पर यह कार्रवाई की है. अब हुसैन 7 अप्रैल 2025 तक के लिए बैन रहेंगे.
आई फोन के बदले बड़ी मांग
नासिर हुसैन को किसी अनजान शख्स ने एक गिफ्ट भेजा था, जिसमें आईफोन था, इसके लिए उनसे एक खास मांग की गई थी.
बोर्ड और अधिकारियों को जानकारी नहीं दी
हुसैन ने इसकी जानकारी ना ही बांग्लादेश बोर्ड को दी और ना ही एंटी करप्शन ऑफिसर को.
नासिर ने जांच में भी अधिकारियों का साथ नहीं दिया था.
कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे
नासिर हुसैन पुणे डेविल्स फ्रेंचाइजी से जुड़े उन 8 लोगों में शामिल थे, जिन पर 2020-21 में अबू धाबी टी10 में कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे.
नासिर ने स्वीकार किए आरोप
नासिर ने स्वीकार किया है उन्हें गिफ्ट में आई-फोन मिला था, जिसकी करीब 750 अमेरिकी डॉलर से अधिक थी.
किसी को नहीं दी जानकारी
इस महंगे गिफ्ट की जानकारी उन्होंने एंटी करप्शन ऑफिसर को तुरंत नहीं दी, वह बाद में भी वह इस बारे में बताने में नाकाम रहे. यह संहिता के अनुच्छेद 2.4.3 का उल्लंघन है.
2018 में खेला आखिरी इंटरनेशनल मैच
नासिर हुसैन स्टार आलराउंडर हैं. वह गेंद और बल्ले दोनों से घातक साबित होते थे. उन्होंने बांग्लादेश के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं.
क्रिकेट करियर
नासिर ने 19 टेस्ट, 65 वनडे और 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वह आखिरी बार 2018 में बांग्लादेश के लिए वनडे मैच खेलते नजर आए थे.