8 दिन के लिए गई सुनीता विलियम्स 9 महीने कैसे फंसी रहीं?
Gyanendra Sharma
18 Mar 2025
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर
नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में 286 दिन बिताने के बाद मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गए.
आठ दिवसीय परीक्षण
उनका मिशन, जो मूल रूप से बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर आठ दिवसीय परीक्षण उड़ान के रूप में था को कई तकनीकी असफलताओं का सामना करना पड़ा.(4)
अंतरिक्ष यान में कई गंभीर समस्याएं
आई.एस.एस. पर पहुंचने के कुछ समय बाद ही इंजीनियरों को अंतरिक्ष यान में कई गंभीर समस्याएं पता चलीं, जिनमें हीलियम रिसाव और प्रणोदन प्रणाली की खराबी भी शामिल थी.
स्टारलाइनर
कई समस्याओं के कारण स्टारलाइनर उनकी वापसी यात्रा के लिए असुरक्षित हो गया. एक समय तो अंतरिक्ष यात्रियों ने स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से अजीब सी आवाज़ें भी सुनीं.
धरती पर लौट रही सुनीता विलियम्स
अब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को पृथ्वी पर वापस ला रहा यान 17 घंटे की यात्रा के बाद फ्लोरिडा पहुंचेगा.
कब होगी लैंडिंग
स्पेसएक्स क्रू-9 वाले ये यात्री मंगलवार को धरती की कक्षा में दाखिल हो जाएंगे. कैप्सूल शाम 5 बजकर 57 मिनट पर फ्लोरिडा के संमदर में लैंडिंग करेगा.