क्या होता है हीट स्ट्रोक, कैसे भीषण गर्मी में बचाएं अपनी जान?
India Daily Live
01 May 2024
गर्मी में पड़ रहा लोगों को हीट स्ट्रोक
गर्मी में लोग हीट स्ट्रोक का भी शिकार होते हैं. ये गर्मी लोगों के लिए कई बार जानलेवा बन जाती है.
क्या है हीट स्ट्रोक?
जब आपका शरीर तापमान नियंत्रित नहीं कर पाए, पसीना ज्यादा निकले, सोडियम की शरीर में कमी होने लगे तो ये हीट स्ट्रोक होता है.
क्या करें हीट स्ट्रोक होने पर?
तत्काल डॉक्टर के पास जाएं. यह जानलेवा स्थिति होती है और इससे लोगों की मौत भी हो जाती है.
गर्मी कर रही बीमार
गर्मी के महीने में लोग लू की वजह से बीमार पड़ रहे हैं.
कैसे हीट स्ट्रोक से बचें?
अगर नहीं पता है तो ये टिप्स नोट कर लें.
पानी बचाएगी जिंदगी
बार-बार पानी पीजिए. खुद को हाइड्रेट रखिए.
अगर लगे कमजोरी तो बाहर न जाएं
अगर आपको कमजोरी लग रही हो तो भूलकर भी बाहर न जाएं.
ये चीजें हमेशा रखें साथ
अगर धूप में निकलना पड़े तो छाता, चेहरे पर गमछा या स्कॉर्फ और काला चश्मा जरूर पहनें.
धूप से बचने की करें कोशिश
धूप से बचने की कोशिश कीजिए. गलती से भी कड़ी धूप में न निकलें.
चेहरे पर लगाएं सन्सक्रीम
चेहरे पर सन्सक्रीम लगाना न भूलें.